जिला चुनाव अधिकारी द्वारा एस.आई.आर. प्रक्रिया तहत राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग

जालंधर, 7 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया द्वारा भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार वोटर सूचियों की चल रही स्पैशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) प्रक्रिया के पहले चरण ‘घर-घर सर्वे’ के पूरा होने के उपरांत आज जिले की समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ अहम मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ‘घर-घर सर्वे’ चरण का काम 3 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने विवरण साझा करते हुए बताया कि जिले में कुल 16,49,946 वोटरों में से 14,64,949 वोटरों के गणना फॉर्म प्राप्त करके डिजिटाइज किए जा चुके है। 1,84,997 वोटरों के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए, जिनमें 50,520 वोटर मृतक, 94,356 वोटर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित, 8,961 डुप्लीकेट एंट्रीज, 30,157 एब्सेंट या अनट्रेसेबल वोटर तथा 1,003 अन्य कारणों वाली श्रेणियों में पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *