सपना चौधरी और उनके डांस का हर कोई दीवाना है

सपना चौधरी और उनके डांस का हर कोई दीवाना है। उनके गाने जहां आते ही छा जाते हैं, वहीं लड़कियां भी सपना चौधरी जैसा डांस कॉपी करने की पूरी कोशिश करती हैं। सपना चौधरी के गानों की धूम ऐसी है कि लड़कियां उन पर खूब डांस करती हैं और रील्स बनाती हैं। आपके लिए आज एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें एक लड़की अपने घर की छत पर क्रीम कलर का लहंगा पहने सपना चौधरी के एक हिट गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा रही है।

इस लड़की ने जिस गाने पर कातिलाना ठुमके लगाए हैं, उसके बोल हैं, ‘घुंघरू टूट जावेगा।’ ठुमकों के साथ-साथ लड़की की अदाएं भी दिल पर छुरियां चलाने वाली हैं। इस वीडियो को ‘डांस विद अलीशा’ नाम के यूट्यूब चैनल पर दो साल पहले अपलोड किया गया था, और अभी तक 16 मिलियन यानी 1.6 करोड़ बार देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *