अमेरिका, हैरानी की बात तो ये है कि एक तरफ एलन मस्क की कंपनी चंद्रमा के लिए नासा के आर्टिमिस अभियान के लिए स्पेसक्राफ्ट मुहैया करा रही है. दूसरी तरफ मस्क चंद्रमा पर जाने के प्रयासों को ध्यान भटकाने वाला बता रहे हैं. मस्क के इस बयान से कई तरह के सवाल उठते हैं.क्या आप जानते हैं कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का चंद्रमा के लिए जो आर्टिमिस अभियान है, वह मंगल ग्रह पर भेजने जाने वाले मानव अभियान की तैयारी का हिस्सा है. आर्टिमिस के दूसरे चरण की तैयारी हो रही है, वहीं एलन मस्क मंगल ग्रह पर बस्ती बसाने के सपने के लिए तैयारी कर रहे हैं.
लेकिन हाल ही में मस्क के एक बयान मे हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा है कि चंद्रमा तो भटकाव है, हमें सीधे मंगल पर जाना चाहिए. आखिर मस्क ने ऐसा क्यों कहा? और क्या मस्क वाकई सही कर रहे हैं? स्पेस एक्स कंपनी के मालिक और खरबपति उद्योगपति एलन मस्क सालों से मंगल पर जा कर वह कॉलोनी बसाना चाहते हैं. इसके लिए उनकी कंपनी बहुत शोध और परीक्षण भी कर रही है. वहीं मंगल ग्रह जाने के लिए जो प्लान नासा बना रहा है, वह चंद्रमा से होकर जाता है? दूसरी तरफ नासा भी मंगल पर मानव अभियान भेजना चाहता है, लेकिन उसकी योजना कुछ चरणबद्ध तरीके की है. वह पहले चंद्रमा पर बेस बनाना चाहता है. उसका उपयोग मंगल अभियानों के लिए होगा.