नई दिल्ली, इस साल किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए ऑफिशियल एंट्री थी, लेकिन फिल्म जीत नहीं पाई. ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय फिल्म ऑस्कर जीतने से चूक गई. हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भारतीय फिल्म की हार पर खेद जताते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं है जब किसी अच्छी इंडियन फिल्म को ऑस्कर की रेस से बाहर कर दिया गया. इंडियन सिनेमा और इंडियन टैलेंट के साथ ये बार-बार होते आ रहा है.
रविवार शाम को, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पेरिस में लुई वुइटन शो के लिए तैयार होते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया. इस क्लिप में, उन्होंने ऑस्कर के बारे में बात की और साल 2023 के समारोह में आरआरआर के नाटू नाटू की ऐतिहासिक जीत को याद किया.
वीडियो में, दीपिका ने शेयर किया कि इस साल के ऑस्कर में एक जीत जिससे उन्हें वास्तव में बहुत खुशी हुई, वो बेस्ट एक्टर के लिए एड्रियन ब्रॉडी की जीत थी. उन्होंने यह पुरस्कार द ब्रूटलिस्ट में अपने अतुलनीय प्रदर्शन के लिए जीता.