शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की फांसी ने सत्ता पर बैठे अंग्रेजों के तंबू उखाड़ फेंके थे :विजय आनंद

जालंधर, (संजय शर्मा)- पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू लकी ऑयल कैरियर में भारत माता के महान सपूत शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी का बलिदान दिवस बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया गया कार्यक्रम का शुभ आरंभ देशभक्ति का गीत गाकर किया गया इस अवसर पर नौजवानों ने शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लिया कि पंजाब की धरती को नशा मुक्त भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय हित में कार्य करेंगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि पद्मा श्री विजय चोपड़ा जी एवं रस के प्रचारक विजय आनंद जी विवेक खन्ना जी अश्वनी पंडरी जी सुमित पासी आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए इस अवसर पर आरएसएस के प्रचारक विजय आनंद जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसे लाखों क्रांतिकारी वीरों ने अपना बलिदान देकर भारत मां को आजाद करवाया है और इस आजादी को बरकरार रखना हर भारतवासी का कर्तव्य है और उन्होंने कहा कि पूरे भारत देश नहीं पूरे विश्व में भगत सिंह राजगुरु सुखदेव से प्यार करने वाले और उनकी सोच पर पहरा देने वाले देश भगत आज का दिन बड़ी श्रद्धापूर्वक मानते हैं और उन्होंने कहा कि भारत के वीर सपूतों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और उन्होंने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी पर झूला दिया था इन तीनों क्रांतिकारियों ने न केवल अपने बलिदान से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी बल्कि अपने विचारों से युवाओं के दिलों में देश भक्ति की अलख जगाई इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच पंजाब के प्रधान के सलाद शर्मा ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के विचार केवल हिंसा तक सीमित नहीं थे वह एक विचारक लेखक और देशभक्त भी थे और उन्होंने कहा था क्रांति का मतलब केवल खून खराबा नहीं है क्रांति का अर्थ है समझ में बदलाव लाना और नया सृजन करना उनका मानना था कि आजादी केवल अंग्रेजों से मुक्ति नहीं है बल्कि समाज में समानता न्याय और बंधुत्व की स्थापना करना हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *