CM चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत बंधे शादी के बंधन में, मोहाली में हुआ आनंद कारज

MOHALI :: पंजाब के मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी के बड़े बेटे नवजीत सिंह रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। मोहाली के फेज 3बी1 स्थित गुरुद्वारा सांचा धन साहिब में उनका आनंद कारज संपन्न हुआ। गुरुद्वारा साहिब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिहं चन्नी के पूरा परिवार सहित रिश्तेदार भी शामिल हुए। आनंद कारज में कई वीआइपी भी पहुंचे हुए थे। नवजीत सिंह की शादी डेराबस्सी की सिमरनधीर कौर के साथ हुई है। इस दौरान सिमरनीधीर ने पिंक कलर का लहंगा और नवजीत ने उसी रंग की पगड़ी बांधी है। इस मौके पर पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित भी नवदंपती को आशीर्वाद देने गुरुद्वारा सांचा धन साहिब में पहुंचे। उन्होंने नवजीत सिंह और सिमरनधीर कौर को परिणय सूत्र में बंधने पर बधाई दी। बताया जा रहा है कि नवजीत और सिमरनधीर की सोमवार को खरड़ में रिसेप्शन पार्टी होगी। खरड़ के अरिस्ता रिजोर्ट को सीएम के बेटे की रिसेप्शन पार्टी के लिए बुक किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *