देश के पावर प्लांटों में कोयले की कमी की खबरों के बीच दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि राजधानी में बिजली की कटौती का भी फैसला लिया जा सकता है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि यदि कोयले की सप्लाई में कमी जारी रही तो फिर हमें बिजली कटौती का प्लान बनाना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की लीडरशिप वाली केंद्र सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि इसी तरह उन्होंने देश में ऑक्सीजन की कमी से भी इनकार किया था। उन्होंने कहा कि अप्रैल में इसी तरह से देश में ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी आई थी, लेकिन सरकार ने इससे इनकार किया था।