KANOUJ : कई बार ऐसे शर्मनाक मामले सामने आते हैं जो पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सामने आया है, जहां एक श्ख्स ने दारू पार्टी के बाद अपनी पत्नी को दोस्तों को परोस दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। वह दहेज कम मिलने का ताना देता है। शुक्रवार शाम उसने अपने दोस्तों बुलाया और शराब पी। इसके बाद उसने पत्नी को दोस्तों के हवाले कर दिया। महिला के मुताबिक पति के दोस्तों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकतें कीं। उसने भाइयों को मामले की जानकारी दी तो दस किलोमीटर दूर मायके से दोनों भाई वहां आ गए। महिला ने बताया कि पति पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है और इसकी शिकायत सदर कोतवाली में भी की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सदर कोतवाली में पति और उसके तीनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।