क्रिकेटर हार्दिक पांड्या करने जा रहा है दूसरी बार शादी, 14 फरवरी को लेगा सात फेरे

MUMBAI : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे है। ये शादी 14 फरवरी को होगी। एक बच्चे के पिता हार्दिक अपनी पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक…

Australian Open: सानिया को आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा

Melbourne : सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर…

सूर्य कुमार यादव बने ICC MEN’S CRICKETER OF THE YEAR 2022

DUBAI : टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया है। वह टी20 इंटरनेशनल के एक कैलेंडर वर्ष…

विवाह के बंधन में बंधे अथिया शेट्टी और केएल राहुल

MUMBAI : आज से अथिया शेट्टी और केएल राहुल एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों आज से पति-पत्नी बन गए हैं। खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर सोमवार को…

हॉकी विश्व कप में भारत न्यूजीलैंड से पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हारा

Bhubaneswar : न्यूजीलैंड ने रविवार को FIH पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक क्रॉसओवर मुकाबले में मेजबान भारत को शूटआउट में 5-4 (फुल टाइम 3-3) से हराकर टूर्नामेंट से…

खेल मंत्रालय ने पहलवानों को कमेटी बनाने का दिया सुझाव, पर पहलवान राजी नहीं

NEW DELHI : देश के नामचीन पहलवान जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक समेत करीब 30…

CRICKET के इतिहास की सबसे बड़ी जीत : TEAM INDIA ने SRILANKA को 317 रन से जीता; सीरीज जीती Thiruvananthapuram : विराट कोहली (166 नाबाद) और शुभमन गिल (116) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद सिराज (4 विकेट) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में रविवार को 317 रन से रौंदकर सीरीज 3-0 से जीत ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में श्रीलंका मात्र 73 रन पर ढह गई। टीम इंडिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 46वीं बार 100 रन का आंकड़ा पार करते हुए सिर्फ 110 गेंदों पर 13 चौकों और आठ छक्कों के साथ 166 रन बनाये, जबकि अपना दूसरा शतक बनाने वाले गिल ने 97 गेंदों पर 14 चौकों और दो छक्कों के साथ 116 रन की पारी खेली। कोहली के विराट शतक ने भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद सिराज ने अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। सिराज ने 10 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट तो लिये ही, साथ ही उन्होंने चमिका करुणारत्ने को रनआउट भी किया। इसके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। यह एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में जीत का सबसे बड़ा अंतर है। साथ ही यह खेल के इस प्रारूप में श्रीलंका का चौथा सबसे छोटा स्कोर भी है। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और संयम के साथ शुरुआत करते हुए तीन ओवरों में सिर्फ नौ रन जोड़े। गिल ने चौथे ओवर में दो चौके लगाकर हाथ खोले, जबकि अगले ओवर में उन्होंने कवर क्षेत्र में लगातार चार चौके जड़े। रोहित ने भी 10वें ओवर में पारी की रफ्तार बदलते हुए कसुन रजिता को दो छक्के और एक चौका लगाया जबकि भारत ने पहले पावरप्ले में 75 रन जोड़े। श्रीलंकाई स्पिनरों ने पहला पावरप्ले समाप्त होने के बाद रनगति पर कुछ हद तक लगाम कसी। रोहित ने 16वें ओवर में तेज गेंदबाजी के लौटते ही प्रहार करना चाहा मगर पहली गेंद को चौके के लिये भेजने के बाद वह दूसरी गेंद पर कैचआउट हो गये। रोहित ने 49 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 42 रन बनाते हुए गिल के साथ 95 रन की साझेदारी की। गिल ने इसके बाद भी पारी की लय नहीं रुकने दी, जबकि कोहली ने आते ही तीन चौके जड़कर उनका साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने मध्य ओवरों में स्पिनरों का सामना करते हुए 131 रन की शतकीय साझेदारी की। गिल ने 52 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा करने के बाद पारी की रफ्तार बदली और सिर्फ 89 गेंदों पर सैकड़ा जमाया। अपना दूसरा शतक पूरा करने के बाद गिल ने चार गेंदों पर तीन चौके लगाये, हालांकि वह 116 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गये। कोहली ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिये 108 रन जोड़ते हुए अपना 46वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। यह पिछले चार एकदिवसीय मैचों में कोहली का तीसरा शतक है और अब वह खेल के इस प्रारूप में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले सचिन तेंडुलकर (49) से सिर्फ तीन शतक पीछे हैं। कोहली (12754) शतक पूरा करने के साथ-साथ एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में महेला जयवर्धने (12650) को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर आ गये। पारी के 42वें ओवर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना पेश आई जब जेफरी वांडरसे और आशेन बंडारा के बीच टक्कर हुई और दोनों को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। दूसरी ओर, अय्यर 32 गेंदों पर 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गये, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव भी बड़ा योगदान नहीं दे सके। कोहली ने हालांकि रन विस्फोट जारी रखा। उन्होंने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा करने के बाद अगली 25 गेंदों पर 66 रन बनाये, जिसकी बदौलत भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 58 रन जोड़ते हुए 50 ओवर में 390/5 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के लिये रजिता और कुमारा ने दो-दो विकेट लिये, हालांकि दोनों ने अपने 10 ओवरों में क्रमशः 81 और 87 रन लुटाये। वानिंदू हसरंगा 10 ओवर में 54 रन देकर श्रीलंका के सबसे किफायती गेंदबाज रहे, हालांकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।

Thiruvananthapuram : विराट कोहली (166 नाबाद) और शुभमन गिल (116) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद सिराज (4 विकेट) की नायाब गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय…

पृथ्वी शॉ के बल्ले ने एक बार फिर रनों का अंबार, बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

MUMBAI : भारतीय टीम से बाहर चल रहे स्टार ओपनर पृथ्वी शॉ के बल्ले ने एक बार फिर रनों का अंबार लगाते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 23…

ऋषभ पंत एक भीषण सड़क हादसे में घायल

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक भीषण सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. दरअसल क्रिकेटर दिल्ली से रुड़की अपने आवास जा रहे थे.…

महान फुटबॉलर पेले की हालत बेहद गंभीर, कैंसर बढ़ा

SAO PALO: ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले की हालत एक बार फिर गंभीर हो गई है और उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही बिताना पड़ेगा। पेले पर निगरानी रख…