भारत ने 6 विकेट से जीता दिल्ली टेस्ट, कंगारू ढेर

NEW DELHI : भारतीय शेरों ने नागपुर के बाद दिल्ली टेस्ट में भी कंगारूओं को हरा दिया है। दोनों ही मुकाबले भारत ने 3 दिन में जीते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। इसके जवाब ने भारत ने 262 रन बनाए।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई और भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने इसे तीसरे दिन ही चार विकेट खो कर हासिल कर लिया। भारत ने 26.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पुजारा 31 और केएस भरत 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपने 100वें मैच में चेतेश्वर पुजारा ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। ये मैच तीसरे दिन के तीसरे सेशन तक नहीं पहुंचा, क्योंकि मेहमान कंगारू टीम दिन के पहले ही सेशन में ढेर हो गई थी। टीम ने 9 विकेट कुछ ही ओवरों में गंवा दिए थे।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को तीसरे दिन पहले सेशन में ही समेटने में अश्विन और जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों ने मिलकर सेकंड इनिंग में ऑस्ट्रेलिया के पूरे 10 विकेट लिए। अश्विन ने दूसरी पारी में 3 विकेट लिए जबकि जडेजा ने अपना बेस्ट देते हुए 42 रन देकर 7 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को दूसरी पारी में आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *