क्रिकेटर हार्दिक पांड्या करने जा रहा है दूसरी बार शादी, 14 फरवरी को लेगा सात फेरे

MUMBAI : भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे है। ये शादी 14 फरवरी को होगी। एक बच्चे के पिता हार्दिक अपनी पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ ही सात फेरे लेंगे। दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। वहीं पर , मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के साथ दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।
दोनों ने जनवरी, 2020 में सगाई की थी। इसके बाद मई, 2020 में दोनों ने सिर्फ करीबी लोगों के बीच शादी की थी। एक विश्वसनीय सूत्र ने साझा किया, “उन्होंने तब एक अदालत में शादी की थी। जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था। तभी से उनके मन में एक भव्य शादी का विचार आया। वे सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।”दोनों एक बच्चे के पेरेंटस भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *