सूर्य कुमार यादव बने ICC MEN’S CRICKETER OF THE YEAR 2022

DUBAI : टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया है। वह टी20 इंटरनेशनल के एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर बना बनाया था। वह 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
यादव ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक भी लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ताहिला मैक्ग्रा को 2022 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार मिला है। साल 2022 में सूर्यकुमार ने 31 टी20 मैच में 46.56 के औसत और 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए थे। वह एक साल के अंदर टी20 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। इस साल उनके बल्ले से 68 छक्के निकले। सूर्यकुमार एक साल के अंदर टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने पिछले साल दो शतक और नौ अर्धशतक लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *