‘BJP के खिलाफ कुछ नहीं बोलते’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे के बयान पर AAP ने और क्या बोला?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अन्ना हजारे के दिए गए बयान पर आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया. AAP ने कहा कि वो (अन्ना हजारे) कभी भी सत्ताधारी दल (BJP) के खिलाफ कुछ नहीं बोलते.
AAP नेता दिलीप पांडे ने कहा, ”उनका बयान दुखद है. हमारे मन में इससे पीड़ा होती है. हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ वोटर स्कैम का बीजेपी ने अभियान चलाया. वो (सरमा) बीजेपी में शामिल हो जाते हैं तो कोई आवाज नहीं उठती. अजित पवार के खिलाफ बीजेपी ने तमाम तरह के आरोप लगाए और फिर वो बीजेपी में शामिल हो गए. इसके खिलाफ भी वो (अन्ना हजारे) कुछ नहीं बोलते.”उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि बीजेपी जिसके खिलाफ आरोप लगाती थी उन्हें ही अपनी पार्टी में शामिल कर. अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो बयान दिया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *