Bigg Boss OTT Contestant Full List: बिग बॉस का सीजन फिर से शुरू

बिग बॉस का सीजन फिर से शुरू हो रहा है और इस बार ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाला है. छह हफ्तों के लिए रियलिटी शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा. इसकी मेजबानी निर्देशक-निर्माता करण जौहर करेंगे. बीती रात यानी 8 अगस्त को शो का प्रीमियर हुआ है. इस बार रियलिटी शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट सामने आ गई है

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) पहले भी रियालिटी शोज में नजर आई हैं. इससे पहले ‘स्प्लिट्सविला’, ‘ऐस ऑफ़ स्पेस’ और ‘रोडीज’ जैसे रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं. दिव्या कमाल की डांसर हैं. दिव्या अग्रवाल काफी बोल्ड और बेफिक्र हैं. स्प्लिट्सविला पार्टनर प्रियांक शर्मा के साथ ब्रेक-अप के बाद, दिव्या ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के वरुण सूद को डेट कर रही हैं. उन्होंने ‘बिग बॉस’ में ही प्रियांक से ब्रेकअप किया था. सोशल मीडिया पर दिवाया काफी एक्टिव हैं.

राकेश बापत (Raqesh Bapat) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. उन्होंने ‘तुम बिन’ और ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का ध्यान खींचा. इसके बाद अभिनेता ने ‘सलोनी का सफर’, ‘मर्यादा: लेकिन कब तक?’, ‘होंगे जुदा ना हम’ और ‘कुबूल है’ जैसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो किए. उन्हें आखिरी बार शो ‘इश्क में मरजावां’ में देखा गया था. राकेश ने मई 2011 में अभिनेत्री रिधि डोगरा से शादी की थी. हालांकि, फरवरी 2019 में दोनों अलग हो गए.

नेहा भसीन (Neha Bhasin) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. नेहा बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं और वो महिला बैंड कलचर शुरू करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने बॉलीवुड में कई खास गाने गाए हैं, जैसे ‘दिल दिया गल्लां’, ‘चाशनी रिप्राइज’ और ‘जग घुमेया’. उनके हाल में आए कई गाने भी बड़े पॉपुलर हैं, जैसे ‘नई जाना’, ‘मधनिया’, ‘अख काशनी’, ‘बजरे दा सिट्टा’, और ‘लौंग गावाचा’. नेहा ने अनु मलिक पर #MeToo मूवमेंट के दौरान आरोप भी लगाया था, जिसके बाद उनका नाम विवादों से जुड़ा था.

जीशान खान (Zeeshan Khan) जिन्होंने हाल ही में मुंबई हवाईअड्डे के अंदर बाथरोब पहनकर सबका ध्यान खींचा था, वो भी शो का हिस्सा हैं. एक्टर-मॉडल लोकप्रिय टेलीविजन ड्रामा शो ‘कुमकुम भाग्य’ का हिस्सा रहे हैं, जिसमें सृति झा और शबीर अहलूवालिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. उन्होंने शो में आर्यन खन्ना की भूमिका निभाई. बाथरोब विवाद के बाद उनके कुमकुम भाग्य के सह-कलाकारों ने उन्हें ‘खान इन बाथरोब’ नाम दिया.

बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं. वो बिग बॉस ओटीटी में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश की हैं. ‘झलक दिखला जा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे रियालिटी शोज का शमिता हिस्सा रह चुकी है. शमिता ने इससे पहले 2009 में बिग बॉस 3 के घर में प्रवेश किया था, लेकिन शिल्पा की शादी की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था. फिलहाल, वो राज कुंद्र की गिरफ्तारी के बाद से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *