बांग्लादेश में हिंदुओं पर कट्टरपंथियों का हमला, 10 गिरफ्तार

ढाका : खुलना जिले में शनिवार को मौलवियों के उकसाने पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने 50 से ज्यादा हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया। इस दौरान भीड़ ने 10 से अधिक मंदिरों को अपनी चपेट में लिया और जमकर तोड़फोड़ की। यह घटना बांग्लादेश के खुलना जिले के रूपशा उपजिला के शियाली गांव की है। शियाली गांव में मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गईं। साथ ही दुकानों और हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ हुई। इस मामले में पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे अल्पसंख्यक हिंदू महिला श्रद्धालुओं के एक समूह ने एक धार्मिक यात्रा निकाली थी। यह यात्रा पुरबा पारा मंदिर से शियाली श्मशान घाट तक थी। उन्होंने रास्ते में एक मस्जिद पार की थी। इस दौरान मस्जिद के इमाम ने चिल्लाते हुए यात्रा का विरोध किया। इससे हिंदू भक्तों और इस्लामी मौलवी के बीच तीखी बहस हुई।
शनिवार शाम करीब 5.45 पर करीब सौ हमलावर धारदार हथियारों के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। हिंसा के दौरान चार मंदिरों को तोड़ा गया और एक घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। साथ ही शियाली गांव में हिंदू समुदाय के लोगों की छह दुकानों में तोड़फोड़ की गई। स्थानीय पूजा उदयपोन परिषद के अध्यक्ष शक्तिपाड़ा बसु ने बताया कि सौ से अधिक मुस्लिमों ने धारदार हथियारों से हमला किया। उन्होंने बाजार में दवा की दुकान,किराना दुकान, चाय की दुकान में तोड़फोड़ की।
जब हिंदुओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो इन लोगों ने मारपीट कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *