जालंधर, सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी के निर्मित हवन यज्ञ के दौरान धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने माँ भक्तों को कहा कि नवरात्रि के आठवें दिन महाअष्टमी का पर्व मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है। मां महागौरी को शांति, पवित्रता, करुणा और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से मां महागौरी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और मानसिक शांति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
नवजीत भारद्वाज जी ने माँ भक्तों को बताया कि मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत दिव्य, शांत और मनमोहक है। उनकी आराधना हमें जीवन में पवित्र विचार अपनाने, दूसरों के प्रति प्रेम और करुणा रखने तथा सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। महाअष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालु मां के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि मां महागौरी का संदेश है कि जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न आएं, विश्वास, धैर्य और सद्कर्मों का मार्ग कभी नहीं छोडऩा चाहिए। मां की कृपा से मन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार होता है। इस पावन दिन मां महागौरी से प्रार्थना करें कि हर घर में सुख-शांति बनी रहे, परिवारों में प्रेम बढ़े और सभी के जीवन में खुशहाली का उजाला फैले।
नवजीत भारद्वाज ने बताया कि विजयदशमी के पावन अवसर पर सिद्ध माँ बगलामुखी धाम में विशेष अलौकिक हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान माँ बगलामुखी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएंगी तथा सर्वजन कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना की जाएगी।
*नवजीत भारद्वाज ने बताया कि 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार को विशेष हवन यज्ञ एवं अलौकिक मासिक हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।*
धाम में यह विशेष हवन यज्ञ मंगलवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक संपन्न होगा। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर माँ बगलामुखी की आराधना और हवन यज्ञ को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया जाता है।
श्रद्धालु इस अवसर पर माँ के चरणों में नमन कर परिवार की सुख-समृद्धि, जीवन में शांति और समाज के कल्याण की कामना कर सकते हैं। धाम की ओर से श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, मोनिका कपूर,विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, रोहित भाटिया,जानू थापर, ऋषभ कालिया,अजीत कुमार , नरेंद्र,राकेश शर्मा,सुधीर, सुमीत,मनीष शर्मा, दानिश, रितु, कुमार,सौरभ ,शंकर, गुरवीर सिंह,गुरप्रीत कौर,संदीप,रिंकू,गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू,संजीव शर्मा,मुकेश,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन यज्ञ के उपरांत लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।