प्रोग्राम के दौरान लोगों की समस्याओं का किया निपटारा

जालंधर, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज न्यू मॉडल हाउस में लोक मिलनी प्रोग्राम के दौरान इलाके के लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनका मौके पर ही निपटारा किया।
इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों को पेश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए ‘लोक मिलनी’ प्रोग्रामों की अनोखी पहल की गई है, जिसे राज्यवासियों द्वारा भारी समर्थन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लोगों की मुश्किलों का निपटारा करके उन्हें राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों की भलाई और बेहतरी के लिए लगातार लोक-हितैषी प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोक भलाई योजनाओं को जमीन स्तर पर प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है ताकि प्रत्येक योग्य व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।
‘मांवां-धीया सत्कार’ योजना को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *