भारतीय मूल की त्रिनिदाद की छात्रा हेली पिसाडी का कमाल, अपने नाम किया

19 साल की लॉ स्टूडेंट हेली पिसाडी ने ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2026’ का ख‍िताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने भारतीय मूल की महिलाओं के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में त्रिनिदाद और टोबैगो का प्रतिनिधित्व भी किया था. बता दें कि यह इस प्रतियोगिता का 33वां संस्करण था.

दरअसल, त्रिनिदाद और टोबैगो के ‘नेशनल एकेडमी फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स’ (एनएपीए) में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्डवाइड पेजेंट्स की को-चेयरपर्सन नीलम सरन ने पिसाडी को ताज पहनाया. आपको जानना चाहिए कि इस प्रतियोगिता में कई देशों से भारतीय मूल की महिलाओं ने हिस्सा लिया था.

आयोजकों ने बताया कि यह भारत के बाहर आयोजित होने वाली सबसे लंबे समय से चल रही भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता है. इस कार्यक्रम में दो और खिताब भी दिए गए. अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली डॉ. मंगिनानी को मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2026 का ताज पहनाया गया, तो नीदरलैंड्स की लूना जयराम ने ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2026’ का खिताब जीता.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *