बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार को पॉश एरिया में मर्डर से सनसनी फैल गई। शहर के गोमती नगर इलाके में दोपहर के समय एक निजी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला के पति ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी थी। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसे चीट किया है। इस वजह से उसने हत्या की है। इसके साथ ही उसने बताया कि अब वह अपनी बहन को भी मार देगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। ऐसा लिखने के बाद ही उसने बहन की हत्या कर दी और सुसाइड कर लिया।

महिला को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही सीनियर अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, शहर के पॉश इलाके में हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।

आरोपी मानस बाजपेई के पड़ोसी अंकुर ने बताया कि मानस बहुत ही मिलनसार थे। करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल से पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। मानस एक सरकारी बैंक में काम करते थे। व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो भाई-बहन दोनों बेड पर पड़े हुए थे। मानस के सीने पर पिस्टल पड़ी हुई थी, रूम में टीवी चल रहा था, उसमें बहुत तेज आवाज में हनुमान चालीसा बज रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *