पंजाब में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर अवकाश घोषित

चंडीगढ़, पंजाब सरकार ने 31 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

पंजाब सरकार द्वारा जारी वर्ष 2026 के सरकारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर यह अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते राज्यभर में सरकारी संस्थानों में कामकाज नहीं होगा।

सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी अवकाश का लाभ मिलेगा। हालांकि, आवश्यक सेवाएं और आपातकालीन विभाग पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *