शिमला में सैलानियों की बाढ़! 24 दिन, 6.31 लाख गाड़ियों की एंट्री

शिमला, मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से गुलजार हो गई है. मैदानों की तपिश से बचने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच रहे हैं. गर्मियों के पर्यटन सीजन के चरम पर पहुंचते ही शिमला में पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिल रही है.
हालात यह हैं कि 1 मई से 24 मई तक करीब 6 लाख 31 हजार वाहन शिमला पहुंचे हैं. शिमला पुलिस की ओर से दी गई इस जानकारी के अनुसार इनमें सबसे ज्यादा वाहन सोलन की ओर से आए हैं, जबकि बड़ी संख्या में वाहन किन्नौर और बिलासपुर की तरफ से भी पहुंचे.
आंकड़ों के मुताबिक अकेले सोलन की ओर से ही करीब 3 लाख 70 हजार वाहन शिमला पहुंचे. वहीं बीते एक सप्ताह में शिमला में 1 लाख 54 हजार 450 वाहन दाखिल हुए, जिनमें से केवल पिछले तीन दिनों में ही लगभग 70 हजार गाड़ियां पहुंचीं. हर रोज हजारों वाहनों की एंट्री से शहर में ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *