भारत के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर दुश्मन की ‘आंख’

बीजिंग: चीन का एक जासूसी जहाज शी यान 6 हाल में ही बंगाल की खाड़ी में घुसा है। यह जासूसी जहाज इससे पहले मालदीव में ठहरा हुआ था। वहां से खाने-पीने के साजोसामान को लेने के बाद फिर से अपने मिशन पर निकला है। चीन का यह जासूसी जहाज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से काफी करीब ऑपरेट कर रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चीन के इस जासूसी जहाज से भारत के महत्वकांक्षी ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को खतरा पैदा हो सकता है। चीन भी अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के पास से एक नहर बनाने की योजना बना रहा है, जो दक्षिण चीन सागर को अंडमान सागर से जोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *