शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ बदसलूकी

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम स्नान के लिए निकले ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प का मामला सामने आया है. प्रशासन द्वारा रोके जाने और शिष्यों के साथ हुई मारपीट से आहत शंकराचार्य अपने आश्रम के बाहर सड़क पर ही बैठ गए हैं. उन्होंने प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए इसे अपनी ‘हत्या की साजिश’ करार दिया है.

शंकराचार्य ने बताया कि वे पिछले 40 सालों से माघ मेले में स्नान के लिए जाते रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित रखने और भक्तों को दूर से दर्शन देने के लिए वे पिछले 2-3 वर्षों से पालकी का उपयोग कर रहे हैं. स्वामी जी का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया और पालकी से नीचे उतरने का आदेश दिया. उन्होंने सवाल उठाया, “शंकराचार्य को पालकी से उतरने का आदेश देने का अधिकार मेला प्रशासन को किसने दिया?”.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *