चांदी की कीमतों (Silver Price) ने बीते कुछ दिनों में हैरान किया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन तो खुलने के बाद ये कीमती धातु तूफानी तेजी से भागी और पहली बार MCX पर 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई. लेकिन इस हाई को छूने के बाद अचानक Silver Price Crash हो गए और एक झटके में ये अपने हाई से सीधे 9000 रुपये सस्ती हो गई. दूसरी ओर घरेलू मार्केट में इसकी चमक बरकरार है. आइए जानते हैं चांदी की लेटेस्ट कीमत के बारे में…
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत बीते शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,97,705 रुपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई थी, लेकिन खुलने के बाद से ही इसका प्राइस चढ़ने लगा और कारोबार के दौरान चांदी 2 लाख रुपये के पार निकल गई. इसने तेज रफ्तार के साथ पहली बार 2,01,615 रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया. इस नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंचने के बाद अचानक चांदी की कीमत टूटी और ये ऐसी फिसली की झटके में 11,538 रुपये की गिरावट के साथ 1,90,077 रुपये पर आ गई. हालांकि, मार्केट क्लोज होते-होते चांदी के वायदा भाव में कुछ रिकवरी देखने को मिली, फिर भी ये हाई से 9000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1,92,615 रुपये पर बंद हुई.