अगर ऐसा ही चलता रहा तो तीसरा विश्व युद्ध…’, रूस-यूक्रेन वॉर पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप; पुतिन को वॉर्निंग!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि रूस-यूक्रेन जंग तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है. व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले महीने ही इस युद्ध में 25,000 लोग मारे गए, जिसमें ज्यादातर सैनिक थे. उन्होंने रूस-यूक्रेन जंग में हो रही मौतों पर दुख जताया.

रूस-यूक्रेन युद्ध को तत्काल रोकने की अपील करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं यहां हो रहीं हत्याओं को रुकते हुए देखना चाहता हूं. पिछले महीने लगभग 25,000 सैनिक मारे गए. हम इसे रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इस तरह की चीजें अंत में तीसरे विश्व युद्ध का कारण बन सकती हैं. मैंने कहा था कि जब तक हर कोई इस तरह के खेल खेलता रहेगा, हम अंततः तीसरे विश्व युद्ध में फंस जाएंगे और हम ऐसा नहीं देखना चाहते.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *