रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी थर्ड रनरअप तान्या मित्तल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मुंबई में सक्सेस पार्टी में शामिल होने के बाद अब वो अपने घर ग्वालियर पहुंच चुकी हैं, जिसकी झलक देख हर कोई हैरान है। तान्या के घर के बाहर महंगी गाड़ियों की लाइन लगी हुई है। जैसा कि उन्होंने शो में कहा था, उतना ही बड़ा गार्डन और घर। इतना ही नहीं, अब तान्या ने अपने घर का वो हिस्सा भी दिखाया है, जहां पर पूरा परिवार बैठकर बड़े से प्रोजेक्टर पर फिल्में देखता है। तान्या अब एक-एक करके वो सबकुछ दिखा रही हैं, जिसका वो दावा करती थीं और उन्हें झूठा कहा जाता था।
तान्या ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरा परिवार रोज मेरे साथ बिग बॉस देखता है। मैंने जान्हवी कपूर, मनीष पॉल और वरुण धवन को बताया था कि हम आपकी फिल्में भी इसी तरह देखते हैं। ‘