बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह-सुबह उनके निधन की खबर आई, हर जगह हेडलाइन थी कि मशहूर कलाकार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आश्चर्य जताया कि कौन से वे सूत्र हैं जो इस तरह की झूठी खबरें फैला रहे हैं। शत्रुघ्न ने कहा, “धरमजी की कोई टीम नहीं है। तो किस ‘टीम’ ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की? यह सब बहुत ही अप्रिय है।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई है जिसमें धर्मेंद्र के निधन की बात कही गई थी। शत्रुघ्न ने कहा, “मैंने सुबह उठकर इन खबरों को सच मान लिया क्योंकि ये विश्वसनीय पोर्टल और प्रकाशनों से आई थीं। मुझे यह जानकर हैरानी और राहत हुई कि ये खबरें झूठी थीं। सबके चहेते धरमजी ठीक हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। मरे उनके दुश्मन।”