पब्लिक एक्शन कमेटी के प्रमुख शौकत नवाज मीर पीओके

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सरकार वर्सेज आम नागरिकों के बीच का बवाल बढ़ता जा रहा है. सिचुएशन कंट्रोल करने के लिए इस्लामाबाद से 3000 जवान पीओके भेजे गए हैं. इसके बावजूद मुनीर आर्मी पीओके में लॉकडाउन को खत्म नहीं करा पाई है. यह लॉकडाउन पाकिस्तान कश्मीर पब्लिक एक्शन कमेटी के अध्यक्ष शौकत नवाज मीर की अपील पर लगा है.

मीर के नेतृत्व में एक्शन कमेटी सरकार से 35 मांगों पर जवाब चाह रही है, जिसका जवाब देने की बजाय पाकिस्तान की सरकार सेना के साथ मिलकर विद्रोह को दबाने में जुटी है. हालांकि, अब तक उसे पीओके में सफलता नहीं मिल पाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *