नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों के दवाब में एच 1-बी वीजा पर भारतीयों को झटका दिया है।
अमेरिकियों को नौकरियों में प्राथमिकता देने के सवाल पर ट्रंप ने वीजा वाला दांव खेला है, जिससे सबसे अधिक भारतीय प्रभावित हुए हैं। लेकिन इससे पहले ही नौकरियों को लेकर असुरक्षा की आग का धुआं लंदन में दिख चुका है।