7 शादियों के बाद दूल्हा ले आया 8वीं दुल्हन

शादी 7 जन्मों का बंधन होता है. मगर कुछ लोगों के लिए यह एक मजाक की तरह होता है. एक को छोड़ दूसरे से शादी कर लेना कुछ लोगों की फितरत में ही होता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के पटना से भी सामने आया है. यहां एक युवक ने 8 शादियां की थीं. 8वीं पत्नी के साथ जब उसने मारपीट की तो इस बात का खुलासा हुआ. नहीं तो शायद पत्नी को कभी पता ही न लग पाता कि उसके पति ने पहले भी 7 शादियां की हैं.

मामला पटना से सटे अनीसाबाद का है. यहां एक महिला पत्रकार की शादी दिसंबर 2024 में राकेश कुमार नामक दुकानदार से हुई थी. मगर राकेश ने शादी के बाद से ही पत्नी से मारपीट करना शुरू कर दिया था. इससे तंग आकर महिला ने पंचायत में मामला उठाया. तब पता चला कि राकेश ने पहले भी 7 शादियां की हैं. राकेश की इस हरकत का पता चलते ही पत्नी ने थाने में शिकायत दी. आरोप है कि पुलिस ने इसके हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की.

फिर पीड़िता ने महिला आयोग से मदद मांगी. वहां पति सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुआ, जिसके बाद एसपी को पत्र लिखा गया. संबंधित थाने से मामले की जांच करवाने की गुजारिश की गई है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर, 2024 को मोहनियां, कैमूर के राकेश कुमार से हुई थी. पेशे से फोटो स्टेट दुकान चला रहे राकेश कुमार से शादी होने के बाद 15 दिसंबर को वो ससुराल आई. है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *