बॉलीवुड की पॉपुलर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल की आवाज का जादू हर उम्र के लोगों पर चलता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस बार श्रेया की गायकी ने एक अजन्मे बच्चे तक को अपना ‘फैन’ बना लिया।
वायरल हो रहे वीडियो में श्रेया घोषाल एक प्रेग्नेंट फैन संग प्यारा सा मोमेंट शेयर कर रही हैं। इसमें सिंगर को प्रेग्नेंट फैन के बेबी बंप पर हाथ रखते हुए देखा जा सकता है। यह खास पल एम्स्टर्डम में श्रेया घोषाल के ‘ऑल हार्ट्स’ वर्ल्ड टूर के दौरान देखने को मिला है।