पाकिस्तान में एक बार फिर से बड़ा अटैक हुआ है. कुछ हमलावरों ने एक बस को शिकार बनाया है और 9 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी है. पाकिस्तान में इससे पहले भी कई बार अटैक हो चुके हैं. बलूचिस्तान की ओर से लगातार पाक का विरोध हो रहा है, लेकिन पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर इसके लिए भारत को जिम्मेदार मानते हैं. मुनीर के बयान से लगता है कि उनकी नींद एनएसए अजीत डोभाल की वजह से उड़ी हुई है.
एएनआई की एक खबर के मुताबिक बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने कई सरकारी ठिकानों पर हमला कर दिया. उसने पाकिस्तान के कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाया है. बलूच फ्रंट ने 17 जगहों पर मंगलवार रात हमला किया और इसकी जिम्मेदारी ली. उसने इस अटैक को ‘ऑपरेशन बाम’ नाम दिया है. पाक आर्मी चीफ मुनीर ने हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है.