शुभांगी अत्रे जिन्हें छोटे पर्दे पर लोग प्यार से अंगूरी भाभी कहते हैं, उन्होंने अपनी रियल लाइफ के कुछ ऐसे पत्ते दुनिया के सामने खोलकर रखे हैं जिसके बारे में वो बातें करने से भी कतराती रही हैं।
शुभांगी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने बचपन से लेकर करियर की शुरुआत, कम उम्र में शादी, इंडस्ट्री में डेब्यू और दिवंगत एक्स हसबैंड को लेकर सारी बातें खुलकर की हैं। उनके इस इंटरव्यू से पता चलता है कि एक तरफ जो छोटे पर्दे पर ‘भाबीजी घर पर हैं’ के जरिए लोगों को हंसाने की कोशिश करती थीं, वहीं दूसरी तरफ उनकी अपनी लाइफ में कितना कुछ चलता है और इस दर्द को ये कलाकार कितनी आसानी से छिपा लेते हैं।