बिहार के लोगों को भारतीय रेलवे की ओर से खास तोहफे दिए जा रहे हैं. गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए यात्रियों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, उसे लेकर खास इंतजाम किए जा रहे हैं. दरअसल, बड़ी सौगात देते हुए वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है. अब वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सरायगढ़ और ललितग्राम तक जाएगी.
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के रूट को लेकर बताया गया कि, नई दिल्ली से सहरसा आने वाली वैशाली एक्सप्रेस अब स्पेशल ट्रेन के रूप में सरायगढ़ जाएगी. तो वहीं, अगले दिन सुबह वापस लौटेगी. ट्रेन के रखरखाव के बाद यह ललितग्राम जाएगी. इसके बाद अगली सुबह वापस सहरसा आएगी और यही ट्रेन आगे नई दिल्ली तक जाएगी. बता दें कि, यह विस्तार ललितग्राम और सरायगढ़ से नई दिल्ली के लिए सीधी सेवा देता करता है. बता दें कि, 16 मई से प्रभावी होने के बाद यह ट्रेन अब कुल 16 कोचों के साथ चलती है.