भोपाल, बयानवीर मंत्री विजय शाह के बयान से पूरे देश में बीजेपी की फजीहत हो रही है। नैतिकता और मर्यादा की पाठ पढ़ाने वाली पार्टी विजय शाह के मामले में असहज है।
बात-बात पर विपक्षी नेताओं से इस्तीफा मांगने वाली बीजेपी अपने मंत्री विजय शाह पर कोई एक्शन नहीं ले पा रही है। दुनिया में भारत की सरकार ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आगेकर जो संदेश दिया था, विजय शाह ने उस पर पलीता लगा दिया है। लेकिन बीजेपी इस्तीफा लेने का साहस नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको उस डर के बारे में समझाते हैं, जिससे बीजेपी सहमी है।