पाकिस्तान ने बदला सुर…’, भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्री को दिया था क्लियर मैसेज

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 मई की शाम को यह दावा किया था कि भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में उन्होंने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। इससे पहले दिल्ली और वाशिंगटन के अधिकारियो के बीच में हुई बातचीत से पता चलता है कि 9 मई की रात और 10 मई की दोपहर के बीच 24 घंटों में असल में क्या हुआ था।
इस वार्ता के जानकार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि 9 मई की रात को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उन्हें अमेरिका के इस आकलन के बारे में बताया कि ड्रेमेटिक एस्कलेशन में बढ़ोतरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि वेंस ने मोदी पर एक ऐसे रास्ते के लिए दबाव डाला जो पाकिस्तान को मान्य हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *