भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई) को सीजफायर पर सहमति बन गई. इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता है. हमारा देश तेजी से तरक्की कर रहा है हम शांति चाहते हैं. मनोज तिवारी ने ये भी कहा कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के नागरिकों को नहीं सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया.