जालन्धर, महानगर की अग्रणी ग़ैर सरकारी संगठन अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के निरंतर प्रयासो से नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जालन्धर नैशनल हाईवे एन एच 44 चौगिट्टी बाईपास फ्लाईओवर से लेकर लम्बा पिंड चौक तक जोकि तकरीबन 2500 मीटर लम्बा फुटपाथ नया बनाने का काम शुरू हो गया है जोकि काम ढिल्लों ब्रदर्स द्वारा करवाया जा रहा है जिसके 31 मार्च तक सम्पन्न होने की सम्भावना है।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि सभापति राजेश विज के मार्गदर्शन में अल्फ़ा महेन्द्रू फाउन्डेशन सदैव समाज के हित में प्रयास किया जाता है शहर की जनता को स्मार्ट सिटी एवं सभी प्रकार की मलीभूत सुविधाए मिलनी चाहिए और सरकार के समक्ष जनता की आवाज को बुलन्द किया जाता रहा है और सदैव ऐसा करते रहेंगे। उन्होने बताया कि हमनें सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मंत्री नितिन गड़करी को एक पत्र लिखकर निवेदन किया था कि नैशनल हाईवे की सर्विस लेन चौगिट्टी बाईपास फ्लाईओवर के समीप नया फुटपाथ बनाया जाये जोकि तकरीबन 2500 मीटर लम्बा बनना शुरू हो चुका है । इससे राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर पैदल चलने वाले लोग अब फुटपाथ का उपयोग कर सकेंगे और सड़क पर बेवजह दुर्घटनाग्रस्त होने से अब बच सकेगे।
रमेश महेन्द्रू ने भारत सरकार मे शामिल कैबिनेट मंत्री नितिन गड़करी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की प्रोजेक्ट निदेशक, साईट इंजीनियर संदीप ,कांट्रैक्टर ढिललो ब्रदर्स व इंजीनियर हरिमंदिर सिह का धन्यवाद किया है।
पर्यावरण प्रोजेक्ट के मुख्य सलाहकार ललित मैहता व प्रोजेक्ट निदेशक गुरमीत सिंह कलेर ने कहा है कि शहर को साफ सुथरा रखना हम सभी का कार्य है ,फुटपाथ भी साफ होना चाहिए और लोग फुटपाथ का गलत इस्तेमाल ना करें क्योंकि यह लोगो के पैदल चलने के लिए है ताकि वह लोग सुरक्षित रहे। डा॰ मुकेश वालिया मुख्य सलाहकार हैल्थ ने कहा कि यह अल्फ़ा महेन्द्रू फाउन्डेशन का अच्छा प्रयास है ,सरकार व जनता के बीच एक सेतु का कार्य कर रहे है ताकि सरकारी सुविधाए का लाभ जनता को प्राप्त हो सके।
कानूनी सलाहकार एडवोकेट जयपाल शर्मा ने कहा कि हमारा मिशन हे जालन्धर शहर को साफ सुथरा हर भरा बनाना । उन्होने कहा कि अब नैशनल हाईवे की सर्विस लेन पर फुटपाथ बनाए जाने से सड़क का सौन्दर्यीकरण भी होगा और सड़क पर पैदल चलने वाले लोग अपने आपको सुरक्षित भी महसूस करेंगे ।
समाजसेवी मंगल राम ने कहा कि हमें निरंतर अपने शहर के विकास व सुधार पर विचार करना चाहिए और सदैव सहयोग भी करना चाहिए ताकि हमारा शहर स्वच्छ रहे और जनता स्वस्थ रहे।
इस मौके अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, मुख्य सलाहकार पर्यावरण ललित मैहता व प्रोजेक्ट निदेशक पर्यावरण गुरमीत सिंह कलेर, मुख्य सलाहकार हैल्थ डा॰ मुकेश वालिया,मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट जयपाल शर्मा, समाज सेवक मंगत राम, मुख्य सलाहकार रमेश भल्ला व अन्य उपस्थित हुए।