भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाने पर दो विदेशी महिलाओं का video viral

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक शादियों के वीडियोज की बाढ़ हुई है। इनमें से कई वीडियोज रोचक तो कई दिल छू लेने वाले हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें विदेशी महिलाएं बारात में जमकर डांस कर रही हैं। भोजपुरी गाने पर नाच रही महिलाओं का रिएक्शन भी देखने लायक है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बनारस के लोगों ने इन दो विदेशियों महिलाओं का दिल खोलकर स्वागत किया। इतना ही नहीं, वो उनके साथ चंद ही मिनटों में कुछ ऐसे घुल-मिल गए जैसे विदेशी महिलाएं अनजान नहीं, बल्कि खुद की मेहमान हों। बनारस की बारात का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो बनारस की है। यहां बनारस की सड़क पर धूमधाम से बारात निकली। लेकिन इस बारात में ट्विस्ट तब आया जब अचानक दो विदेशी महिलाएं इसमें शामिल हो गईं। बारात में दूल्हे की तरफ से शामिल लोग पहले ही पवन सिंह के गाने ‘राजा जी के दिलवा  पर थिरक रहे होते हैं। उन्हें देखकर दो विदेशी महिलाएं भी बारात में नाचने लग जाती हैं। इन दोनों बुजुर्ग महिलाओं को झूमता देख दूल्हे और उसके रिश्तेदारों का दिन बन गया। अब लोग इस वीडियो  को बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *