रूस ने जन्म दर बढ़ाने के लिए एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया

कई देशों में इस समय जन्म दर काफी कम हो गया है. इसमें चीन सबसे आगे है. अब तक इन देशों ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं. रूस का भी इन देशों में अब नाम जुड़ गया है. रूस ने जन्म दर बढ़ाने के लिए एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया है. रूस के एक क्षेत्र विशेष में लड़कियों के लिए खास ऐलान किया गया है. वह वहां 25 साल से कम आयु की छात्राओं को स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बदले में 100,000 रूबल (लगभग 81,000 रुपये) देने की पेशकश की गई है.

मॉस्को टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य जन्म दर में ऐतिहासिक गिरावट के बीच देश की जनसंख्या वृद्धि का समर्थन करना है. यह प्रोत्साहन राशी 25 साल से कम उम्र की महिला छात्रों के लिए उपलब्ध है. जो स्थानीय विश्वविद्यालय या कॉलेज में फुल टाइम रूप से एनरोल्ड हैं. साथ ही करेलिया क्षेत्र में रहती हैं.हालांकि, यह योजना उन माताओं के लिए उपलब्ध नहीं है जो मृत बच्चे को जन्म देती हैं.

कानून यह स्पष्ट नहीं करता है कि अगर अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम के कारण बच्चे की मृत्यु हो जाती है, तो भुगतान रद्द कर दिया जाएगा या विकलांग बच्चों की माताएं प्रोत्साहन के लिए पात्र हैं या नहीं. इसके अलावा, नीति में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि युवा माताओं को बच्चे की देखभाल या प्रसवोत्तर रिकवरी के लिए अतिरिक्त सहायता मिलेगी या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *