हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर 12 फीट लंबी रोटी को बनाया

सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रेसिपी वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ मजेदार तो कुछ हैरान कर देने वाले होते हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर एक 12 फीट की रोटी को बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि 12 फीट की रोटी को बेला कैसे जाएगा और इसे तवे पर बनाया कैसे जाएगा?लेकिन सबसे पहले आपको बता दें कि इतनी लंबी रोटी को बनाने का तरीका भी काफी अलग है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि इसे बेलन से नहीं बेला जा रहा बल्कि हाथों से ही तैयार किया जा रहा है।

साथ ही इसे सेंकने के लिए एक सिंलिडर की आकार का तवा है जिसके बीच में खाली जगह आग जलाने के लिए है। इसे काफी अच्छे से सेंका जा रहा है। आप वीडियो में देखेंगे कि कई रोटियां बनाकर रखी हुई हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स क्या कोई भी हैरान रह जाएगा। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- ‘दुनिया की सबसे बड़ी रोटी 12 फीट की है।’ वीडियो को इंस्टाग्राम के हैंडल पर शेयर किया गया है। यह काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *