इस नैनो ईवी में आपको 70 हॉर्स पावर का इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलेगा जो करीबन 200 से 250 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। यह गाड़ी मात्र 80 मिनट में 80% चार्ज हो सकती है। इस गाड़ी में रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
भारत में टाटा नैनो Ev 3 से 4 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकती है। 2025 के अंत तक इस गाड़ी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। टाटा मोटर्स ने इस गाड़ी को रीसाइकिल्ड मटेरियल से बनाया है। अगर यह गाड़ी फिर से भारत में लॉन्च होती है तो यह अपने आप में एक इतिहास होगा।