फिर भी एक्टिव 32 मोबाइल नंबरों को कौन कर रहा इस्तेमाल?

आपको रिलायंस कम्युनिकेशंस याद है? धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे अनिल अंबानी उस कंपनी को चलाते थे और एक वक्त में रिलायंस मोबाइल का देश में बोलबाला था।

CDMA तकनीक पर मोबाइल सिम कार्ड बेचने वाली कंपनी अब बंद हो गई है। इसका कामकाज 8 साल ठप है। इसके बाद भी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के अगस्त 2026 के डेटा में देश में रिलायंस कम्युनिकेशंस के 32 मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कंपनी बंद हो गई तो इन 32 कनेक्शनों को कौन चला रहा है?

ट्राई के अगस्त 2026 के डेटा में बताया गया है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या देश में अगस्त महीने में 32 है। जुलाई में यह 119 थी यानी 87 कनेक्शंस बंद हो गए हैं। अभी सबसे ज्यादा 27 एक्टिव कनेक्शन मुंबई में हैं। 1 कनेक्शन केरल में, 1 पंजाब में और 2 राजस्थान में हैं। REF.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *