बॉलीवुड एक्टर अनन्या पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पिछले कुछ वक्त से अनन्या पांडे को लेकर खबरें हैं कि वो पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं। डेटिंग की इन अफवाहों के बीच अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने शादी के प्लान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो अगले पांच साल के अंदर शादी कर लेना चाहती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बेबी प्लानिंग के बारे में भी बात की।
फोर्ब्स से खास बातचीत में अनन्या पांडे ने कहा, “अब से अगले पांच साल के अंदर, मैं खुद को शादीशुदा, खुश, सेटेल्ड घर, बेबी प्लान और बहुत सारे डॉग्स के साथ खुद को देखती हूं।” अनन्या पांडे के इस बयान के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित और खुश हैं। डेटिंग की अफवाहों के बीच इस बयान को सुनकर उनके फैंस का कहना है कि पक्का ही वो वॉकर को डेट कर रही हैं।