शादी वाले कपड़े में आत्महत्या; VIDEO रिकॉर्ड कर घरवालों को भेजा

महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। कर्ज में डूबे पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। दोनों को कोई संतान भी नहीं था। इस जोड़े ने अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए उस तारीख को चुना, जिस दिन उनकी शादी हुई थी। पति-पत्नी ने शादी के जोड़े पहनकर आत्महत्या की है। दिल को झकझोर देने वाली घटना यह सोमवार को मार्टिननगर इलाके में घटी। आत्महत्या करने वाले दंपति के नाम जेरिल उर्फ ​​टोनी ऑस्कर मोनक्रीप (उम्र 54) और एनी जेरिल मोनक्रीप (उम्र 45) हैं। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने व्हाट्सऐप स्टेटस पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के पीछे का कारण बताया।

पुलिस के अनुसार, जेरिल और एनी एक मिलनसार दंपति थे। जेरिल एक होटल में शेफ का काम कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी थी। उनके दिल में दुख इस बात का था कि शादी के 25 साल बाद भी उन्हें कोई बच्चा नहीं हुई था। उनका जीवन सुचारू रूप से चल रहा था। वे स्वयं को खुश रखने की हर कोशिश करते थे। इस बीच, जेरिल की नौकरी चली गयी। वे इस आशा में जी रहे थे कि जल्द ही उन्हें नौकरी मिल जायेगी। वे कर्ज लेकर अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *