दुनियाभर में एक से बढ़कर एक खतरनाक सांप मौजूद हैं. इनमें से कोई सांप अपने जहर से किसी की भी जान लेने में माहिर होता है, तो कोई बड़े से बड़े जीव को ही निगल जाता है. कई सांप ऐसे भी होते हैं, जो जहरीले नहीं होते. इसके बावजूद उन्हें देखकर लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं. लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं, जो इन सांपों के बीच रहने के आदि होते हैं.
वे अपने घरों में इन सांपों को पालते हैं, खाना खिलाते हैं. यहां तक की साथ में ही सोते भी हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक महिला इस अंदाज में दैत्याकार अजगर सांप के साथ लेटी है, जिसे देखकर हैरानी होगी. वो रात भर उस सांप को पुचकारती है, फिर बेखौफ होकर ऐसा काम करती है, जिसके बारे में सोचकर ही डर लगेगा. दरअसल, वो महिला सांप के मुंह के सामने ही अपना सिर रखकर सो जाती है.