गुजरात के भरूच से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसा कांड सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार, अक शख्स ने झारखंड के आदिवासी समाज की लड़की के साथ पहले रेप किया । उसके बाद उसे मार-मारकर अदमरा कर दिया। जिसके बाद उसे वडोदरा के सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बच्ची को बताया नहीं जा सका। इलाज के दौरान बच्ची की सोमवार 23 दिसंबर को मौत हो गई।
बता दें, बच्ची का पिछले 6 दिनों से सयाजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हैरानी की बात ये है कि करीब एक महीने पहले भी इसी बच्ची के साथ इस दरिंदे ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन तब मां ने बेटी को यह कहकर चुप करा दिया था कि समाज में काफी बदनामी होगी।इस मामले में वडोदरा के अस्पताल की तरफ से कहा गया कि आंतरिक चोटों के कारण बच्ची को दो बार दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर 2 बजे बच्ची को कार्डियक अरेस्ट हुआ। शाम को 5.15 बजे बच्ची को दोबारा हार्ट अटैक हुआ और 6.15 बजे बच्ची ने आखिरी सांस ली।