2025 छोड़िए, 2026 में अक्षय कुमार खेलेंगे ऐसा डरावना खेल,

साल 2024 हॉरर कॉमेडी फिल्मों के नाम रहा. जितनी भी फिल्में आईं, सबको जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. ऐसे में अक्षय कुमार कैसे पीछे रहते. फैन्स जिस चीज की उनसे डिमांड कर रहे थे, उन्होंने वो पूरी कर दी. जल्द प्रियदर्शन के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं- भूत बंगला. अब अक्षय कुमार ने बड़ा अपडेट शेयर किया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. पर यह अगले साल यानी 2025 में नहीं आएगी. जानिए कब रिलीज होगी फिल्म?

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ आ रही है. हाल ही में फिल्म से अक्षय कुमार का नया पोस्टर सामने आया. अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि, अपने फेवरेट प्रियदर्शन के साथ सेट पर लौटा हूं. आज से ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं. यह डर और हंसी का डबल डोज साल 2026 में लोगों के लिए आएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *