एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा के अंदर जय फिलिस्तीन का नारा लगाया जिसका असर दुनिया में देखने को मिल रहा है. इसको लेकर विवाद भी जमकर हो रहा है और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है. इन सब के बीच इजरायल के पूर्व राजदूत ने ऐसा दावा कर दिया है जिसको लेकर भी बवाल मच गया है.
भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डेनियल कार्मोन ने इजरायली मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दावा किया, “हमास के साथ चल रहे युद्ध में भारत ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद देकर इजरायल की मदद की है. भारतीयों ने हमें याद दिलाया है कि करगिल युद्ध के दौरान इजरायल भारत के साथ खड़ा था. दरअसल, इजरायल उन देशों में था जो उस दौरान भारत के साथ खुलकर सामने आ गए थे और हथियार मुहैया कराए थे. भारतीय इसे नहीं भूलते हैं और संभवतः वो इसका एहसान चुका रहे हैं.”