कैप्टन रूपेंद्र सिंह गर्चा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की और श्रद्धा से मनाया कैप्टन रूपेंद्र सिंह बरसी

जालंधर, कैप्टन रूपेंद्र सिंह गरचा की शहादत के 25 वर्ष पूरे होने पर आज 30 जून 2024 को कैप्टन रूपेंद्र सिंह गरचा मेमोरियल, अर्बन एस्टेट फेस 2, जालंधर में उनकी बरसी बहुत श्रद्धा से आयोजित की गई। जिक्र योग्य है की कैप्टन गर्चा ने कश्मीर घाटी के पुलवामा सेक्टर में आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं का पालन करते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया था।

कैप्टन रूपेंद्र सिंह गर्चा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की और से हर बरस की तरह इस बार भी कर्नल मनमोहन सिंह व डी ई टी सी दीपेंद्र सिंह गर्चा के अथक प्रयासों से यह आयोजन सफल हो गुजरा।
शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए आज समाज के सभी क्षेत्रों से लोग एकत्र हुए, जिनमें सशस्त्र बलों के कई सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल थे जिन में जनरल जे एस ढिल्लों, जनरल बलविंदर सिंह, जनरल मंजीत सिंह, ब्रिगेडियर के एस ढिल्लन, ब्रिगेडियर बी एस रंधावा, ब्रिगेडियर एस पी सिंह, परमजीत सिंह डी ई टी सी, प्रो अनूप वत्स, श्री जतिंद्र ककड़, चरणजीव सिंह लाली, जी एस विर्दी और श्रीमती वंदना शर्मा आदि प्रमुख थे। मंच संचालन श्रीमती नीरू द्वारा किया गया।उपस्थित लोगों ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके और पुष्पवर्षा करके अपना सम्मान व्यक्त किया, साथ ही जूनियर मॉडल स्कूल और दयानंद मॉडल स्कूल के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत गाए गए और उसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *